Local & National News in Hindi
Logo
ब्रेकिंग
OPPO India ने नए AI फीचर्स के साथ पेश की Reno13 सीरीज़ बिगबास्केट ने 10 मिनट की डिलीवरी और ऑफर के साथ दिवाली शॉपिंग को बदला, अब किराने के सामान से परे उत्... फ़िज़िक्स वाला (पीडब्लू) लॉन्च करेगा 77 नए टेक-इनेबल्ड विद्यापीठ ऑफलाइन सेंटर्स: गुणवत्तापूर्ण शिक्... पीबीपार्टनर्स द्वारा मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा के विस्तार में काफ़ी वृद्धि दर्ज की गई देश में कोई असुरक्षित नहीं, सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ेंगे: किरेन रीजीजू भोपाल में डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाश पुलिस ने पकड़े, नेपाली युवक गिरोह का मास्टरमाइंड.. टोयोटा शोरूम के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, कई महंगी गाड़ियां जलकर खाक पीथमपुर की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुंए का गुब्बार मोदी कैबिनेट में MP के 5 सांसद शामिल, शिवराज-सिंधिया को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी बेखौफ बदमाश दे रहे चुनौती, एक के बाद एक तीन बड़ी वारदातों ने हिलाया दतिया, पुलिस महकमें में हड़कंप

जंगली सूअर के 5 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने मांस पकाते दबोचे

0 137

लखनादौन: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन वन अमले ने रात्रि के समय सूअर का शिकार कर मांस पकाते हुए 5 लोगों को पकड़ा है। जिन पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे वन विभाग लखनादौन की टीम ने आदेगाव के ढाना ग्राम मे दबिश दी जहां एक घर पर जंगली सुअर का मांस पकाते हुए कुछ लोगों को पकडा है। तलाशी के दौरान घनश्याम नामक व्यक्ति के घर मे दो भरमार बंदूक के साथ कुल्हाड़ी, शिकार के फंदे के लिए उपयोग में लाया गया। जीआई तार और कुछ अन्य सामग्री जप्त किया गया है। वन विभाग ने 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में लखनादौन रेन्जर उत्तम मिश्रा, आदेगाव के डिप्टी रेन्जर पदम, नाकेदार गुर्देकर सहित अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

वन विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह ने आज दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी। कुछ लोगों ने जंगली सूअर का शिकार किया है और उसका मांस पका रहे हैं। जिसके बाद ढाना ग्राम में दबिश दी गई और एक व्यक्ति के घर से सूअर का पका हुआ मांस व शिकार में उपयोग लाए गई सामग्री बरामद की गई है। 5 लोगों पर प्रकरण बनाया गया है। पकड़े गए आरोपियों में अनारी बल्द घनश्याम परधान उम्र 38 वर्ष ग्राम ढाना, राजकुमार बल्द धनीराम यादव उम्र 36 वर्ष ग्राम ग्राम ढाना, विजय बल्द पतिराम गौड उम्र 45 वर्ष ग्राम औडोरा, शेवसिंग बल्द वीरन गौड उम्र 70 वर्ष ग्राम ढाना, रामलाल बल्द समलसी परधान उम्र 40 वर्ष ग्राम ढाना थाना आदेगांव के नाम शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.